झांसी: झांसी में पत्नी के सुसाइड मामले में पति और देवर गिरफ्तार, दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, 3 दिन पहले लगी थी फांसी
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2026 झांसी में पत्नी के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका अन्नू की शादी को 7 साल हो चुके थे। फिर भी ससुराल वाले दहेज के लिए अन्नू को प्रताड़ित करते थे। इस वजह से अन्नू ने 3 दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।