शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का अध्ययन किया। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण, क्षेत्रीय विकास एवं स्थानीय सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।
#Surajpur #EducationalTour #Amarkantak #HigherEducation #Chhattisgarh
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @highereducg
Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Aug 3, 2026