बरेली: बरेली में कांवड़ यात्रा पर पुलिस का बड़ा अलर्ट, 12 फीट से ऊंचा DJ लगाने पर होगी कार्रवाई, DIG की चेतावनी
बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पूरे बरेली मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कांवड़ समितियों और शिव भक्तों से अपील की कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि 12 फीट से अधिक ऊंचा डीजे या कांवड़ वाहन नहीं लगाया जाए, ताकि बिजली के