कोल: जरगवां में पेड़ में उतरे हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 31, 2026 जरगवां में पेड़ में उतरे हाई टेंशन लाइन के तार के करंट चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। 25 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार किसान परिवार से थे और खेती-बाड़ी करते थे। पुष्पेंद्र मंगलवार की सुबह अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इस दौरान उनके खेत से होकर गुजर रहे हाई टेंशन लाइन के तार से पेड़ में करंट आ गया। इस दौरान वह पेड़ में उतरी करंट की चपेट में आ गए।