टीकमगढ़: कुंडेश्वर परिसर में भारतीय किसान संघ टीकमगढ़ तहसील का निर्वाचन हुआ संपन्न,कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ टीकमगढ़ की तहसील टीकमगढ़ का आज निर्वाचन सिद्धांत कुंडेश्वर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें निर्वाचन अधिकारी रहीस सिंह संभाग अध्यक्ष रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से रामचंद्र को टीकमगढ़ तहसील का अध्यक्ष बनाया गया,इसके साथ ही निर्देश को तहसील मंत्री,नरेंद्र को तहसील उपाध्यक्ष,भगत को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया।इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई की तहसील में वर्षों से पड़े सीमांकन के लंबित पड़े प्रकरण शीघ्र हल किए जाएं व ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद समर्थन मूल्य पर जिले में भी की जाए।