बिलग्राम: सवारी भरने को लेकर चालक के साथ मारपीट करने के मामले में मल्लावां पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस ने बढ़ाई धाराए
Bilgram, Hardoi | May 24, 2026 हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में सवारी भरने को लेकर चालक के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशू पटेल निवासी ग्राम तेंदुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार शाम करीब 6 बजे गिरफ्तार किया।