बरेली: आहलादपुर में मिले गोवंश के अवशेष, मुकदमा हुआ दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आहलादपुर में मिले गोवंश के अवशेष, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है जल्द घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।