भोगनीपुर: नथुआपुर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नथुआपुर के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खेतों में आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानो की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।। लेखपाल ने क्षति आकलन रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है।