कैंपियरगंज: कंपियरगंज के राजपुर गांव में पेड़ से लटका मिला फुलवरिया का 22 वर्षीय युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का संदेह
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र फुलवरिया निवासी रामनारायण सिंह उर्फ छोटू (22) का शव 22 जून 2026 को कंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल पर उनका मोबाइल और गाड़ी भी मौजूद थी। पुलिस ने परिवार के पहुंचने से पहले ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिस पर परिजनों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया।