रामगढ़: रामगढ़ में एक युवक पर जानलेवा हमला, बेसबॉल बैट और हॉकी से पीटा, मोबाइल छीनकर फरार
Ramgarh, Alwar | May 30, 2026 रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित साहू स्वीट्स की दुकान के बाहर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक युवक पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर युवक को बेसबॉल बैट, हॉकी और कांच की बोतल से घायल करने के बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।