सुसनेर: प्रखण्ड में महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्र का समापन, सकंट मोचन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान
सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर दोपहर 1 बजे सुसनेर प्रखंड में जगह-जगह देवी पंडालो व मन्दिरो में धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ नवरात्र पर्व का समापन हुआ। तहसील रोड़ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर व अन्य सावर्जनिक दुर्गा पंडालो में तथा देवी मंदिरों में दम्पत्तियो ने जोड़े सहित विश्व शांति की मंगल आहुतिया दी।