मुज़फ्फरनगर: सपा की मासिक बैठक में गूंजा आंदोलन का बिगुल, 2027 की रणनीति तय, महंगाई-बेरोजगारी पर सपा आक्रामक
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय की गई।जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए महंगाई,बेरोजगारी और पेपर लीक को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि सपा जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और 2027 में सरकार बनाएगी