धर्मनगरी उज्जैन के यातायात को सुगम और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने शहर में अत्याधुनिक पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। गुरुवार 4:00 बजे के लगभग कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने इस परियोजना को उज्जैन के लिए एक "सौगात" बताया, विशेषकर आगामी सिंहस्थ को देखते हुए।