जगाधरी: यमुनानगर के लाजपत नगर की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने ठगे 27 हजार रुपए, पुलिस ने किया मामला दर्ज
यमुनानगर के लाजपत नगर की रहने वाली एक महिला से पॉलिसी के रुपए खाते में भेजने के नाम पर 27 हजार पर ठगने का मामला सामने आया है, यह महिला ठगों की बातों में आ गई और पॉलिसी के रुपए खाते में भेजने के नाम पर 27 हजार रुपए गवा बैठी । फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।