जगाधरी: अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांधीनगर से सामाजिक संगठनों ने निकाली शोभायात्रा लोगों ने किया स्वागत
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अंदर प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सामाजिक संगठन अक्षत वितरित करने का काम कर रहे हैं। वहीं लोगों को जोड़ने के लिए संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा भी निकल जा रही है। इसी को लेकर आज गांधीनगर से शोभायात्रा निकाली गई। जहाँ से यात्रा गुजरी लोगों ने इनका भव्य स्वागत भी किया।