कुम्भराज: वार्ड क्रमांक 3, कुंभराज में सड़क निर्माण हुआ, जर्जर सड़क से परेशान लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग
कुंभराज नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में नवीन सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। सीएमओ ने 20 नवंबर को बताया, लंबे समय से प्रतीक्षित नवीन सड़क निर्माण की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। बता दें क्षेत्र के लोग जर्जर और बेकार सड़क से परेशान थे। मौके पर जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता देखी, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के आदेश दिए।