तालबेहट: नारायनपुरा के पास अवैध बालू से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत, भाजपा नेता का बताया गया ट्रैक्टर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुरा के पास अवैध बालू से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई कथित रूप से ट्रैक्टर भाजपा नेता का बताया जा रहा है, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।