कायमगंज: मोहल्ला नेहरू नगर में अज्ञात कारणों से एक घर में लगी आग, ₹30000 नगद समेत लाखों का सामान जलकर हुआ राख
नवाबगंज के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रामनरेश के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में घर का लाखों का सामान और ₹30000 नगद जलकर राख हो गए। रामनरेश के पारिवारिक सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। जब उनका पुत्र कमल कमरे के अंदर सो रहा था। आग लगने पर परिवार के सदस्य दादा रामसेवक तुरंत बाहर भागे।पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।तब तक घर का सामान जल कर रहा हो चुका था