भोरे: भोरे के BEO लखेंद्र दास बने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर, सोशल मीडिया पर भी दी जा रही बधाई
शिक्षा विभाग में अपनी बेहतर कार्यशैली प्रशासनिक दक्षता और प्रभावी नेतृत्व के लिए पहचान बनाने वाले भोरे प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी लखेंद्र दास को पदोन्नति कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गोपालगंज नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग, शिक्षक समुदाय और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है । सोशल मीडिया पर भी लगातार बधाइयां मिल रही है।