बीसलपुर: पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर चोर को बीसलपुर पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
बीसलपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे एक शातिर चोरी के आरोपी को बीसलपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। कई दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा आरोपी शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।