बारुन: खण्डा में खेत में काम के दौरान सांप ने डंसा, इलाज के दौरान पटना में मजदूर की हुई मौत
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के खण्डा गांव में सांप के डंसने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूलाल यादव के पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।