जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा संपन्न, जिले में बनाए गए थे 42 परीक्षा केंद्र
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET -UG 2025 का आयोजन आज रविवार दोपहर 11बजे CHB सहित 42 परीक्षा केंद्र पर संपन्न हुआ। परीक्षा में 14,880 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसका समय दो पर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया परीक्षा के लिए सुबह 11 से प्रवेश शुरू किया गया था। अभ्यार्थियों को 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया गया। नकल रोकने और पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।