जोधपुर: चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित पहले पुलिया पर ट्रैक्टर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक्टिवा सवार महिला घायल
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित पहला पुलिया पर आज रविवार दोपहर 12:30 बजे तीज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी इसके बाद एक्टिवा सवार महिला घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीक अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद देवनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। और नियम अनुसार कार्रवाई में जुट गई।