जोधपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, SI भर्ती को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
जोधपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट आज रविवार सुबह 11:00 बजे जोधपुर पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर SI भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में नैतिकता के आधार पर मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में कोई जवाब देने को तैयार नहीं है।