मोहन बड़ोदिया: ग्राम मंडोदा से कॉलेज के लिए निकली 22 वर्षीय बालिका लापता, पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में एक गुमशुदगी का मामला सामने आया है, मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी अरविंद तोमर ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते बताया कि मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोदा से एक 22 वर्षीय बालिका अपने घर से शाजापुर कॉलेज अध्ययन के लिए गई थी किंतु घर नहीं लौटी, परिजन ने तलाश किया किंतु नहीं मिली