हनुमानगढ़: टाउन थाने की वीडियो लोकेशन पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी को भेजने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ टाउन थाने की फोटो वीडियो लोकेशन पाकिस्तान आंतकवादी शहजाद भट्टी को भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए 20 वर्षीय युवक को हनुमानगढ़ कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गतिविधियां की पड़ताल की गई तो इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ। अब जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल और आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी।