फूलपुुर: लूट और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शनिवार 04 बजे फूलपुर थाना पुलिस ने लूट व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी कार्तिक सिंह (22) निवासी हिरामनपुर, थाना सरायममरेज को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी फूलपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की।