मढ़ौरा: मढ़ौरा खास में आग से फुसनुमा घर जलकर राख, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
Marhaura, Saran | Apr 26, 2026 थानाक्षेत्र के हसनपुरा में शनिवार की रात्री करीब बारह बजे अचानक लगी आग से एक फुसनुमा घर जलकर राख हो गया जबकि उक्त घर में सोये व्यक्ति की झुलसकर मौके पर मौत हो गयी। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मढ़ौरा खास निवासी योगेन्द्र राम है जिसकी आग से झुलसकर मौत हो गयी।