शामली: ग्राम रंगाना निवासी बृजपाल ने युवकों पर लगाया बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप, DM से की शिकायत
Shamli, Shamli | Feb 21, 2024 ग्राम रंगाना निवासी बृजपाल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 फरवरी को शाम 6 बजे प्रार्थी के 24 वर्षीय बेटे मोनू को गांव रंगाना निवासी युवक ने फोन कर घर से बाहर बुलाया। घर से बाहर आकर मोनू ने देखा उसके साथ एक अन्य गांव का युवक भी खड़ा है। दोनों युवक मोनू को खेत पर ले गए। जहां उन्होंने अन्य युवकों के साथ मिलकर मोनू को मारपीट कर घायल कर दिया।