कुडू: कुडू ग्राम ओपा में भाजपा का ‘गांव चले महा अभियान’, जनसभा में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई
Kuru, Lohardaga | Apr 16, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम ओपा में गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘गांव चले महा अभियान’ के तहत एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी हरि गोविंद ठाकुर ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।