मंझनपुर: कोर्रो गांव में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, गांव में शोक की लहर
मंझनपुर (कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के कोर्रो गांव में रविवार शाम एक युवक का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि युवक सुबह भोजन के बाद सोने के लिए घर के दूसरे हिस्से में गया था। शाम को उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।