महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी मुन्नी लाल उर्फ चुट्टा पुत्र अनारीलाल 3 जनवरी को खेत से घर जा रहे थे तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं थाना श्रीनगर प्रभारी जयचंद ने दी गई जानकारी में बताया कि परिवार कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।