गोंडा: कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की उम्मीदवारी पर संशय बरकरार, BJP द्वारा जारी उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट में भी नाम नहीं
Gonda, Gonda | Mar 25, 2024 BJP ने रविवार देर शाम को उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी किया है, उसमें हॉट सीट कैसरगंज का नाम नहीं शामिल है।जिसके कारण कैसरगंज सीट से मौजूदा BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह की धड़कनें बढ़ गई हैं। BJP सांसद के साथ ही राजनीतिक पंडितों की निगाहें भी कैसरगंज सीट पर टिकी हुई हैं,क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जिससे राजनीति गरमाई हुई है।