शाजापुर: भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
BJP शाजापुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि पांडे का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोपहर जब जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष रवि पांडे जिला कार्यालय पहुंचे तो जिले भर से आये कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की भव्य आगवानी की तथा पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया।