सिकंदरा: रसधान कस्बे के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाई गंभीर घायल, पुलिस ने भिजवाया अस्पताल
बुधवार शाम करीब 5 बजे मदनपुर निवासी सोनू और दिलीप बाइक से किसी काम से रसधान कस्बे आए थे। काम निपटाकर वापस लौटते समय सर्विस रोड पर एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेज