धनौरा: गजरौला में एंटी करप्शन ने किया बड़ा एक्शन, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो अरविन्द शर्मा रंगे हाथ गिरफ्तार
हसनपुर तहसील क्षेत्र में तैनात कानूनगो अरविन्द शर्मा को गजरौला के शंभु स्वीट से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गजरौला थाना क्षेत्र में की गई, जहां एंटी करप्शन टीम ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत आरोपी को घूस लेते ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कानूनगो अरविन्द शर्मा पर काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था।