झालरापाटन: कालीखाड डैम के पास पिकअप कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल
झालावाड़ के काली खाड डैम के पास पिकअप कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। घायल एक किशोर को उपचार के लिए रविवार सुबह करीब 11:00 झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि जितनी गांव के रहने वाले 16 वर्षिय अर्जुन और संदीप गांव से मनोहर थाना जा रहे थे लेकिन डैम के पास पिकअप करने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।