सकरा: मुरौल तिरहुत नहर बांध के पास पुलिस ने तिवारी गिरोह के दो बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा, एक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत मुरौल तिरहुत नहर बांध के समीप हथियार के साथ तिवारी गिरोह गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि गैंग का एक अन्य शातिर बाइक लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार हुए आरोपितों को गुरुवार शाम करीब चार बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।