बीरपुर: पश्चिमी पंचायत के सरपंच की पत्नी प्रमिला देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
वीरपुर पश्चिमी पंचायत के सरपंच दयानंद झा की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही वीरपुर पश्चिमी पंचायत समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी बीमार चल रही थीं। बीते दिनों अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।