सांगानेर: जयपुर में DCP ट्रैफिक योगेश गोयल की पहल पर पुलिसकर्मियों ने हेलमेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
जयपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहे है। यादगार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने वाहन चालकों को हेलमेट बांटे