शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर तमंचा दिखाकर फायरिंग व मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।