गनाेड़ा: टामटिया गांव में युवक की हत्या के बाद माहौल गर्माया, घरों में आग लगाई, पुलिस पर पथराव; विवाद में दो पक्ष भिड़े
जिले के गनोड़ा तहसील क्षेत्र के मोटागांव थाना अंतर्गत टामटिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात दो पक्ष आपस मे भीड़ने और एक युवक की हत्या का मामला सामने आया हे। कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद माहौल गर्मा गया हे। सोमवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के बाड़ों और घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।