टीकमगढ़: धजरई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत, ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागा
शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धजरई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचना दी।और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।