चौपारण: भंडार कॉलोनी व नवाडीह में नया ट्रांसफार्मर, दो सप्ताह बाद लौटी बिजली
चौपारण: भंडार कॉलोनी और नवाडीह गांव में लगभग दो सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली आपूर्ति शनिवार को नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हो गई। जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला और मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बिजली बहाल होने पर राहत जताते हुए जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया।