गया टाउन सीडी ब्लॉक: पैतृक संपत्ति विवाद: बीएसएफ जवान ने लगाई न्याय की गुहार, न्याय न मिलने पर परिवार संग आत्मदाह की चेतावनी
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के सोढ़ना गांव निवासी बीएसएफ के जवान श्रवण कुमार चौधरी ने पैतृक संपत्ति विवाद और कथित झूठे मुकदमे से परेशान होकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव तथा गया के वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की।