बेंगाबाद: चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री से बिना नोटिस मजदूर निकाले जाने के खिलाफ तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
चतरो स्थित बालमुकुंद फेक्ट्री से बिना नोटिस के मजदूर निकाले जाने के खिलाफ शनिवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।इस दौरान शनिवार को 12 बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर अगुवाई कर रहे मसूदन कोल और किशोर राय ने कहा मजदूरों का इस फैक्ट्री में जमकर शोषण हो रहा है, जिसे चलने नहीं दिया जाएगा।