शाजापुर: सन्देशखाली की घटना को लेकर संवर्द्धिनी मातृशक्ति समन्वय संगठन द्वारा कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
संदेशखाली में हुई नारी अस्मिता को तार तार करने वाली शर्मसार घटनाओं को लेकर शाजापुर में भी महिलाओं में जमकर आक्रोश है। इसी घटना को लेकर संवर्द्धिनी मातृशक्ति समन्वय संगठन जिला शाजापुर द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।और दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है