जखनिया: सहकारिता सप्ताह के तहत सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली, जैविक और नैनो उर्वरकों के उपयोग पर दिया जोर
सहकारिता सप्ताह के तहत शनिवार को विकास भवन सभागार में इफको नैनो उर्वरक आधारित सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता से समृद्धि का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।