बरेली: परचम कुशाई से उर्स-ए-रज़वी का आगाज़, लाखों जायरीन का सैलाब उमड़ा
बरेली में 108वें उर्स-ए-रज़वी का आज परचम कुशाई के साथ आगाज़ हो गया। इस्लामिया कॉलेज मैदान में शाम 6 बजे दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान और मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी ने रस्म अदा की। रात में अंतरराष्ट्रीय नातिया मुशायरा और कुल शरीफ होगा। बारिश के बावजूद प्रशासन ने जायरीन की सहूलियत के लिए अस्थायी सड़क तैयार कर सभी इंतज़ाम पूरे कर दिए हैं।