बलरामपुर: देखरेख के अभाव में सार्वजनिक शौचालय बने खंडहर
बलरामपुर मंगलवार जिला मुख्यालय में स्थापित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कई स्थानों पर लगाए गए टंकी व मिनी शौचालय पूरी तरह ध्वस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते कहीं ये शौचालय जंग खा रहे हैं तो कहीं पलटे हुए हालत में पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया